फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM गहलोत आज कई कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत

Wed, 23 Aug 2023 07:53 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम अशोक गहलोत बुधवार दोपहर 12 बजे प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में 887 करोड़ रुपये लागत से मेडिकल इंस्टीट्यूट में 32 कार्यों और तीन नर्सिंग कॉलेज की इमारतों का शिलान्यास करेंगे। जबकि 389 करोड़ रुपये के 36 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए ये काम किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सभी पुराने सात संभागों में 7.15 करोड़ रुपये लागत से कैंसर के अर्ली डिटेक्शन के लिए कैंसर निदान वैन भी आज सीएम अशोक गहलोत हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा भी मौजूद रहेंगे। दोपहर 12 बजे 887 करोड़ रुपये लागत से मेडिकल कॉलेजों से संबंधित चिकित्सा संस्थानों में 32  कार्यों और तीन नर्सिंग कॉलेजों की इमारतों का शिलान्यास और 379 करोड़ रुपये के 36 कार्यों का लोकार्पण सीएम करेंगे। इनके साथ ही प्रदेश के सभी सातों संभागों में 7.15 करोड़ रुपये लागत से कैंसर के अर्ली डिटेक्शन के लिए कैंसर निदान वैन शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन


राजस्थान मॉडल ऑफ पब्लिक हेल्थ आज देशभर में सराहा जा रहा है। राजस्थान एकमात्र राज्य है जहां राइट टू हेल्थ कानून बनाया गया है। इसमें प्रदेश के सभी परिवारों को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसके माध्यम से करीब 48 लाख 50 हजार लोगों को लगभग 5,300 करोड़ रुपये का इलाज निशुल्क उपलब्ध करवाया जा चुका है। देश में इतनी बीमा राशि की योजना किसी राज्य में नहीं है।

प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज शुरू किए जा रहे
प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज शुरू किए जा रहे हैं। केन्द्र प्रवर्तित योजना में 3 जिलों राजसमंद, जालौर और प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत नहीं किए गए। इसलिए राज्य सरकार ने 1000 करोड़ रुपये की लागत से तीनों जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने की स्वीकृति दी है। आगामी सत्र से ये मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएंगे। जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है। जिससे पश्चिमी राजस्थान में बेहतर मेडिकल रिसर्च हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें