फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पुलिस महकमे पर गिरी गाज, एक अधिकारी निलंबित, छह एपीओ और दो को हटाया

Tue, 13 Oct 2026 10:21 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपराधों और पुलिस की लापरवाही पर सख्ती के निर्देश दिए। कार्रवाई में एक अधिकारी निलंबित, छह एपीओ और दो अधिकारियों को पद से हटाया गया।

विज्ञापन
सीएमओ में बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं और पुलिसकर्मियों के कथित लापरवाह व्यवहार पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और पुलिस की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी को निलंबित, छह को एपीओ और दो अधिकारियों को पद से हटाया गया है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय हो। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति कार्रवाई से बचना नहीं चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया।

खनन और जमीन से जुड़े विवादों पर भी सख्ती

मुख्यमंत्री ने खनन और जमीन से जुड़े विवादों की जिलेवार सूची तैयार करने तथा उनके निस्तारण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। आपराधिक घटनाओं के साथ पुलिसकर्मियों के आचरण से जुड़े मामलों की भी गंभीरता से समीक्षा करने को कहा गया।

विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: राहुल गांधी पर चुप क्यों हैं गहलोत? राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने बताई वजह; गरमाई सियासत

त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश

आगामी त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लिया जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई कर बड़ी घटनाओं को रोका जा सके। रेंज और जिलों के प्रभारी अधिकारियों को नियमित समीक्षा करने के लिए कहा गया।

महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने और स्कूल-कॉलेजों में इनकी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे। कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही या अनुचित आचरण से पूरे विभाग की छवि प्रभावित होती है।

इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

बैठक के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई के आदेश जारी किए। भरतपुर जिले के वैर थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।

इन छह अधिकारियों को एपीओ किया गया है:

-वृत्ताधिकारी, भुसावर नीरज भारद्वाज

- उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), अजमेर अंजू यादव

- वृत्ताधिकारी, सांभर मुकेश जोशी

- वृत्ताधिकारी, श्रीगंगानगर विष्णु कुमार खत्री

- पुलिस निरीक्षक, जयपुर आयुक्तालय मुकेश खराड़िया

- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत

इसके अलावा जयपुर ग्रामीण में एसआईयूसीएडब्ल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें