फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 15 अगस्त को SMS स्टेडियम के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे CM, जिलों में 28 मंत्री फहराएंगे राष्ट्रध्वज

Mon, 14 Aug 2023 12:04 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 15 अगस्त को SMS स्टेडियम के कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तिरंगा फहराएंगे। साथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 28 मंत्री राष्ट्रध्वज को सलामी देंगे।
विज्ञापन
जयपुर का सवाई मान सिंह स्टेडियम ( फाइल फोटो ) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आजादी का पर्व हरेक प्रदेश में मनेगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजस्थान में भी तैयारियों का अंतिम दौर है। 15 अगस्त को 28 मंत्री जिलों में होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रध्वज फहराएंगे। उप मुख्य सचेतक नागौर में ध्वजारोहण करेंगे। संभाग मुख्यालय पर संभागीय आयुक्त, शेष जिलों में कलेक्टर भी तिरंगा फहराएंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश के हरेक जिले में कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वाधीनता दिवस समारोह 2023 के मुख्य समारोह के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को विभिन्न जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों, राज्य मंत्रियों, उप मुख्य सचेतक को अधिकृत किया है। जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारियां 28 मंत्रियों की दी गई हैं। नागौर से आने वाली उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को भी ध्वजारोहण का ज़िम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें