फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव का दूसरा चरण कल: 6 नगर निगमों समेत 4,774 वार्डों में वोटिंग, 87.60 लाख मतदाता करेंगे फैसला

Thu, 10 Sep 2026 08:39 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 सितंबर को 4,774 वार्डों में मतदान होगा। 87.60 लाख मतदाता 18,266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। इस चरण में प्रदेश के छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 9,758 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। कुल 87,60,884 मतदाता 18,266 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


6 नगर निगमों में भी कल मतदान
दूसरे चरण में प्रदेश के छह बड़े नगर निगम शामिल हैं। इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और पाली नगर निगम हैं।

- दूसरे चरण में जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान होगा। यहां 2,256 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं और 24,33,198 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
- कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए 815 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यहां 8,26,919 मतदाता वोट डालेंगे।
- जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में मतदान के लिए 729 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यहां 7,12,164 मतदाता हैं।
- अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में 417 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यहां 4,38,039 मतदाता मतदान करेंगे।
- उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए 410 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यहां 4,16,143 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।
- वहीं पाली नगर निगम के 65 वार्डों में 165 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यहां 1,81,704 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं।
जयपुर में भाजपा और कांग्रेस के 149-149 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बाकी 425 प्रत्याशी निर्दलीय या दूसरे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के टिकट पर मैदान में हैं।

विज्ञापन



यह भी पढें- 3.10 लाख की डील, नकली नोट और ‘सोने’ की मूर्ति... पुलिस ने ऐसे खोला ठगी का खेल

17 वार्डों में सीधा मुकाबला
जयपुर के 17 वार्ड ऐसे हैं, जहां मुकाबला पूरी तरह आमने-सामने का है। वार्ड 41, 42, 45, 49, 52, 53, 60, 83, 90, 91, 94, 122, 123, 129, 131, 142 और 150 में सिर्फ दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 35 वार्डों में तीन-तीन प्रत्याशी होने के कारण मुकाबला त्रिकोणीय रहने की संभावना है।
मेयर का फैसला बाद में
150 वार्डों के पार्षदों के चुनाव परिणाम 14 सितंबर को आएंगे। इसके बाद जयपुर नगर निगम के मेयर का चुनाव 21 सितंबर को होगा, जबकि डिप्टी मेयर के लिए 22 सितंबर को मतदान होगा।
दूसरे चरण में इन इलाकों में भी मतदान
दूसरे चरण में जयपुर और अजमेर संभाग के अलावा हाड़ौती, मारवाड़, मेवाड़-वागड़, शेखावाटी, बीकानेर और पूर्वी राजस्थान के कई निकायों में मतदान होगा।
हाड़ौती में कोटा के साथ बूंदी, बारां और झालावाड़ क्षेत्र के कई नगर निकाय शामिल हैं। मारवाड़ में जोधपुर और पाली नगर निगम के अलावा बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, पोकरण, फलौदी, भीनमाल, सांचौर समेत कई निकायों में वोट डाले जाएंगे।
मेवाड़-वागड़ में उदयपुर के साथ निम्बाहेड़ा, राजसमंद, सलूम्बर, सागवाड़ा, कुशलगढ़ और बड़ी सादड़ी जैसे निकायों में चुनाव है। वहीं शेखावाटी और बीकानेर संभाग में सीकर, सरदारशहर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नोखा, पिलानी, चिड़ावा, मंडावा समेत कई निकायों में मतदान होगा।
विज्ञापन

पूर्वी राजस्थान में हिंडौनसिटी, धौलपुर, बाड़ी, सरमथुरा, दौसा, लालसोट, डीग, खैरथल, वैर, बयाना, कुम्हेर, किशनगढ़बास और कोटकासिम सहित कई निकायों में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें