फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भारत-पाक सरहद पर तारबंदी काटकर मवेशी धकेले, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, कर रही हैं जांच-पड़ताल

Sat, 20 Jul 2024 06:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ बाड़मेर

सार

भारत-पाक सरहद पर तारबंदी कटी मिलने की खबर से सुरक्षा एजेंसियां और क्षेत्रवासी सकते में हैं। इस कटी तारबंदी से बड़ी संख्या में मवेशी पाकिस्तान की तरफ से भारत में प्रवेश कर गए हैं। घटना 16 जुलाई के आसपास की बताई जा रही है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के धनाऊ गांव के पास भारत-पाक सीमा पर लगी तारबंदी काटे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस कटी हुई तारबंदी से बड़ी संख्या में मवेशी पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए हैं। घटना धनाऊ थाना क्षेत्र के सरूपे का तला स्थित सरहद की तारबंदी की बताई जा रही है। करीब तीन दिन तक गहन-पड़ताल के बाद धनाऊ थाने में बीएसएफ की ओर से इस आशय की रिपोर्ट दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में सीमा पर तारों को काटा गया है, वहां इसके नीचे चोरी-छिपे मिट्टी खोदकर सुरंग बनाने की भी कोशिश की गई है। सूचना मिलने पर मौके पर बीएसएफ, पुलिस और क्षेत्र में तैनात सुरक्षा एजेंसियों के जवान एवं अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका-मुआयना कर मामले की गहनता से पड़ताल की।

विज्ञापन


अब सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुट गई हैं कि मवेशियों की टोलियों की आड़ में कहीं पाकिस्तान की ओर से कोई संदिग्ध व्यक्ति या जासूस भारतीय सरहद में प्रवेश तो नहीं कर गए। इसे लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सरहद से सटे धनाऊ गांव एवं आसपास की ढाणियों के ग्रामीणों से इस मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है। चूंकि पूर्व में बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र की तारबंदी के नीचे की रेतीली मिट्टी हटाकर पाकिस्तान की ओर से हेरोइन की खेप की सप्लाई की जा चुकी है, ऐसे में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां गहनता से इसकी पुष्टि करने में जुटी हैं कि कहीं इस तरह की किसी गतिविधि को तो अंजाम नहीं दिया गया है। 

इस घटना के बाद क्षेत्र के सरहदी इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है। किसी भी तरह के संदिग्ध नजर आने वाले और बाहरी व्यक्ति को सरहद के गांवों में अच्छी तरह पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सरहद की सुरक्षा में तैनात जवान मुस्तैदी के साथ तारबंदी के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें