राजस्थान में शनिवार को भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। इस विस्तार के साथ ही एक विवाद ने भी जन्म ले लिया। दरअसल, सुरेंद्र पाल टीटी को भजनलाल सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। इस फैसले ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि सुरेंद्र पाल चुनाव जीतने से पहले ही मंत्री बन गए हैं।
कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, बीजेपी का अहंकार सातवें आसमान पर है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को ठेंगा दिखाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए श्रीकरणपुर से प्रत्याशी सुरेंद्रपाल टीटी को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। संभवतः देश में यह पहला मामला है, जब चुनाव से पहले ही बीजेपी ने अपने प्रत्याशी को मंत्री बनाया है। कांग्रेस इस मामले को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाकर कार्रवाई की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी भले ही मतदाताओं को प्रलोभन दे, लेकिन श्रीकरणपुर की सीट कांग्रेस पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी।
#WATCH राजस्थान में दिल्ली से पर्ची आ ही गई और आज राजस्थान में 22 मंत्रियों ने शपथ ली है...सुरेंद्र पाल टीटी जो श्रीकरणपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां 5 जनवरी को चुनाव होने हैं। उनको मंत्री पद की शपथ दिलाकर श्रीकरणपुर के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया है। भाजपा न… pic.twitter.com/2WJJJk4fBG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
संयम जी,
मंत्री पद और सरकार की नौकरी के पद में अंतर होता है। श्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी द्वारा राज्यमंत्री के रूप में ली गई शपथ संविधान सम्मत है। https://t.co/kDsAUAjfGm
— Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) December 30, 2023