फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Bypoll: त्योहार के बाद आज से फिर परवान चढ़ेगा चुनाव, पायलट दौसा में, BJP में वसुंधरा पर सबकी नजरें

Mon, 04 Nov 2024 07:59 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में आज से सरगर्मी बढ़ेगी। आज से स्टार प्रचारकों के दौरे होंगे। कांग्रेस में सचिन पायलट आज दौसा से प्रचार की शुरुआत करेंगी। वहीं, बीजेपी में सबकी नजरें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर होंगी। क्या वे प्रचार के लिए पार्टी के मंच पर नजर आएंगी।
विज्ञापन
सचिन पायलट और वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा उपचुनावों को लेकर आज से राजस्थान का सियासी माहौल फिर से रफ्तार पकड़ेगा। बीजेपी के 40 स्टार प्रचार आज से अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार के लिए उतरेंगे। प्रदेश में 13 नवंबर को सात विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है और 23 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अपने गृह क्षेत्र पाली में पांच दिवसीय दौरे पर बाद रविवार को जयपुर लौट गए। आज से सोमवार को खींवसर के दौरे पर रहेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सोमवार से चार दिवसीय दौरे पर चार सीटों पर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन


सचिन पायलट अपने पिता की कर्म भूमि दौसा में आज से अपने इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत करने जा रहे हैं। वे आज दौसा में कुंडल और सैंथल में कांग्रेस प्रत्याशी डीडी बैरवा के समर्थन में दो बड़ी सभाएं करेंगे। दौसा में बैरवा फिलहाल अलग-थलग नजर आ रहे हैं। लेकिन पायलट की सभा काफी अहम मानी जा रही है। क्योंकि दौसा में गुर्जर वोट भी डिसाइसिव हैं।

वसुंधरा राजे अब तक प्रचार से दूर
राजस्थान की सियासत में अपना अलग किरदार रखने वाली बीजेपी की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे फिलहाल चुनावी माहौल से दूरी बनाए हुए है। बीजेपी ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। लेकिन फिलहाल उनकी कोई चुनावी सभा नहीं हुई है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि राजे के पास राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारियां हैं। राठौड़ कहना है कि पार्टी की प्रदेश में सभी चुनावी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पार्टी प्रदेश की भजनलाल सरकार के विकास कार्यों तथा केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों तथा योजनाओं के बलबूते पर चुनावी मैदान में उतर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजे लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार में एक सीट को छोड़कर अन्य सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए नहीं गई थीं। ऐसे में देखना होगा कि उपचुनाव में पूर्व सीएम राजे कितनी सक्रिय होकर प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करती हैं। इसके अलावा चारों केंद्रीय मंत्री, प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल अभी पूरी तरह उपचुनाव में सक्रिय नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें