फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कचरे में मिली नोटों के बंडल की पर्चियां, राज्यमंत्री जाहिदा खान के आवास के पास का है मामला

Wed, 18 Oct 2023 01:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान के घर के पास कचरे के ढेर में नोटों की गड्डियों का रैपर मिला था। बजाज नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पड़ताल में पता चला कि बैंक के सफाई कर्मचारी द्वारा कचरे के ढेर में रैपर फेंकी गई।
विज्ञापन
नोटों के बंडल की पर्चियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री का पद संभाल रहीं जाहिदा खान के घर के बिल्कुल पास कचरे के ढेर में नोटों के बंडल पर लगाए जाने वाले बैंक की पर्चियां मिली हैं। यहां बड़ी संख्या में नोटों के बंडल पर लगाए जाने वाले बैंक नोट स्ट्रैप (पट्टियां) कचरे के ढेर में मिली हैं। जानकारी मिलते ही निर्वाचन आयोग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन पर्चियों को जब्त किया और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बता दें कि जाहिदा खान के घर के पास कचरे के ढेर में नोटों की गड्डियों के रैपर मिलने के बाद बजाज नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नजदीक ही यूनियन बैंक की चेस्ट ब्रांच है और विभिन्न बैंकों से पैसा यहां आता है। इसके बाद उन सभी नोटों के रैपर्स को हटा दिया जाता है।

सभी रैपर्स को सफाई कर्मचारी द्वारा कचरे के ढेर में फेंक कर आग लगाकर जलाया जा रहा था। लेकिन स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद सफाई कर्मचारी ने रैपर्स को जलाना बंद किया। पुलिस ने वहां से कचरा उठाने वाली हूपर गाड़ी के ड्राइवर से भी पूछताछ की तो सामने आया कि नोटों के बंडल रैपर्स यहां कचरे में फेंके जा रहे थे।
विज्ञापन


कौन हैं जाहिदा खान
बता दें कि करीब 10 महीने पहले राजस्थान सरकार ने शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान की शक्तियां बढ़ाकर उन्हें कैबिनेट स्तर की पॉवर दी थी। इससे पहले जाहिदा खान के पास शिक्षा विभाग में किसी भी स्तर के कार्मिकों का ट्रांसफर करने का शक्तियां नहीं थी। लेकिन बाद में उनके विभाग को कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला के समान मिलने वाली शक्तियां मिल गईं। कैबिनेट मिनिस्टर कल्ला ने स्टैंडिंग ऑर्डर जारी कर जाहिदा खान की शक्तियां बढ़ाई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें