फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Budget Session: किरोड़ी की गैरहाजिरी का सरकार ने निकाला रास्ता, दो मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

Mon, 03 Feb 2025 10:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Budget Session: कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने नाराजगी जाहिर करते हुए पूरे सत्र से किनारा कर लिया है। सरकार ने उनकी अनुपस्थिति में ओटाराम देवासी और केके विश्नोई को उनके विभागों के सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही सियासी उथल-पुथल भी शुरू हो गई है। सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पूरे बजट सत्र से ही किनारा कर लिया है। अब सरकार ने उनके विभागों से जुड़े सवालों के जवाब की जिम्मेदारी अन्य दो मंत्रियों को दे दी है।

विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा अब शेष बजट सत्र में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह अब सरकार ने कैबिनेट मंत्री ओटाराम देवासी और राज्य मंत्री केके विश्नोई को उनके विभागों के जवाब देने की जिम्मेदारी दे दी है। सत्र के पहले ही दिन किरोड़ी लाल मीणा सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए यह संकेत दे दिए थे कि वे बजट सत्र का अघोषित बहिष्कार करने जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्या का हावाला देते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पहले ही अवकाश का आवेदन कर दिया था। आज देवनानी सदन को इसकी जानकारी देंगे।

सदन की कार्रवाई सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी। मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के विभागों से संबंधित प्रस्तावों के अनुमोदन और जवाब के लिए मंत्री ओटाराम देवासी ग्रामीण विकास विभाग और आपदा प्रबंधन एवं सहायता नागरिक शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। वहीं, केके विश्नोई कृषि उद्यानिकी, जन अभाव अभियोग निराकरण, पंचायती राज के अधीनस्थ कृषि विभाग के जवाब देंगे।
विज्ञापन


विपक्ष के लिए किरोड़ी बने मुद्दा
हालांकि किरोड़ी की नाराजगी को लेकर सत्ता पक्ष की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी बार-बार सदन में किरोड़ी लाल मीणा की नाराजगी का जिक्र करते हैं। किरोड़ी की गैरहाजिरी को लेकर भी सदन में कई बार हंगामा हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें