फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Budget: वित्त मंत्री दिया कुमारी आज राजस्थान का बजट पेश करेंगी, 4.90 लाख करोड़ के आय-व्यय अनुमान

Wed, 10 Jul 2024 08:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्य की नवनिर्वाचित भजनलाल सरकार आज विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किए जाने वाले इस बजट का आय-व्यय अनुमान 4 लाख 90 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री दिया कुमारी भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट विधानसभा में पेश करेंगी। बजट का आकार लगभग 4 लाख 90 हजार करोड़ हो सकता है। राजस्थान के आर्थिक विकास के लिए नई सरकार अगले पांच सालों में क्या करने जा रही है इसका अनुमान बजट में नजर आएगा। आज सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


यह पहली बार है जब केंद्रीय बजट आने से पहले ही राज्य सरकार अपना बजट पेश करेगी। इससे पहले जनवरी में सरकार अपना अंतरिम बजट पेश कर चुकी है। अंतरिम बजट में पेश किए गए बजट साइज में बदलाव की गुंजाइश कम है क्योंकि पूर्ण बजट में राजस्व के टारगेट में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

इस वित्त वर्ष के पहले 2 महीनों का लेखा

अप्रैल 2024 से शुरू हुए नए वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में सरकार लगभग 41 हजार करोड़ रुपये व्यय कर चुकी है। 

वहीं टैक्स और नॉन टैक्स मिलाकर सरकार करीब 19 हजार करोड़ रुपये का रेवेन्यू कलेक्शन कर चुकी है। इनमें शराब से इस साल कुछ 17100 करोड़ के टैक्स कलेक्शन का अनुमान है, जिसमें से अब तक 1192 करोड़ सरकार को मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कमर्शियल टैक्स को लेकर बजट अनुमान 88300 करोड़ रखा गया है, जिसमें से अब तक अब तक 5678 करोड़ मिल चुका है।

स्टाम्प रजिस्ट्रेशन को लेकर अंतरिम बजट अनुमान 11300 करोड़ रखा गया है, जिसमें अब तक 662 करोड़ मिला है।

इसी तरह खनन से राजस्व प्राप्ति का बजट अनुमान 9500 करोड़ रखा गया है, जिसमें से अब तक 613 करोड़ आ चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें