फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon : अगले कुछ घंटे राजस्थान पर भारी! तीन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; IMD ने दी चेतावनी

Wed, 08 Jul 2026 06:39 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में अगले 3 दिन मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज कोटा, बारां और झालावाड़ में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तेज हवाएं, बिजली और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर का मौसम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार (8 जुलाई) को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में अतिभारी बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 जुलाई तक दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहेगा। इसके बाद 10 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूम्बर, उदयपुर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही और टोंक में मेघगर्जन, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगानगर में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

जयपुर में अगले तीन दिन बारिश के आसार

राजधानी जयपुर में बुधवार को दिनभर आंशिक से सामान्य बादल छाए रहने का अनुमान है। कई इलाकों में मेघगर्जन, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जयपुर ट्रेलर हादसे की जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित, पांच दिन में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन


बीते 24 घंटों का हाल

मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे और कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। अजमेर में सबसे अधिक 16.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा में 1.2 मिमी बारिश हुई, लेकिन उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में हल्की बारिश के बीच अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। अलवर में दो दिन की उमस के बाद झमाझम बारिश से तापमान करीब 5 डिग्री गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर में दिनभर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें