फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बेटी का खूनी खेल: अनुकंपा नियुक्ति और संपत्ति के लालच में मां की हत्या, सात लाख देकर करवाया 'कत्ल'

Tue, 07 Jul 2026 06:51 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर पुलिस ने सड़क हादसे की आड़ में की गई कथित हत्या की सनसनीखेज साजिश का खुलासा करते हुए मृतका की बेटी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे अनुकंपा नियुक्ति और संपत्ति हासिल करने का लालच प्रमुख वजह बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
नौकरी के लिए बेटी ने ली मां की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर पूर्व जिले की प्रताप नगर थाना पुलिस ने महिला की हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश करते हुए मृतका की बेटी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी बलराम उर्फ रवि अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे अनुकंपा नियुक्ति और संपत्ति हड़पने का लालच मुख्य वजह रहा।

विज्ञापन




पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा ने बताया कि 4 जुलाई को भरतपुर निवासी राकेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन नीरज शर्मा की मौत साधारण सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। शिकायत में मृतका की बेटी आयुषी शर्मा, ससुराल पक्ष और अन्य लोगों पर संदेह जताया गया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो ने महिला को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो बरामद की, जिस पर मिट्टी लगाकर नंबर प्लेट छिपाने का प्रयास किया गया था। वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिला।

ये भी पढ़ें: Jhunjhunu: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, परिजनों के धरने के आगे झुका प्रशासन, तीन मांगों पर बनी सहमति
विज्ञापन


दौसा, भरतपुर, मथुरा और आगरा में दबिश देकर पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी आकाश ने स्वीकार किया कि उसे सात लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसने अपने साथियों के साथ करीब एक माह तक महिला की रेकी की और घटना वाले दिन स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी वाहन छोड़कर मोटर साइकिलों से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मृतका की बेटी आयुषी शर्मा ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद वह अनुकंपा नियुक्ति चाहती थी लेकिन उसकी मां स्वयं नौकरी पर लग गई थीं। इसी कारण उसने ताऊ मोहन शर्मा, चचेरे भाई बलराम उर्फ रवि और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची, ताकि नौकरी और संपत्ति दोनों पर कब्जा किया जा सके। पुलिस ने हत्या की साजिश और वारदात में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें