फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में गर्मी का ‘पीक वीक’: पारा 47 डिग्री के पार पहुंचने का अलर्ट, 28 मई के बाद बदल सकता है मौसम

Mon, 25 May 2026 06:48 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में अगले चार दिन भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि 28 मई के बाद आंधी-बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
राजस्थान में यह सप्ताह पीक गरमी वाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में नौतपा के साथ गर्मी अब अपने चरम की ओर बढ़ रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में कई जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच सकता है। राज्य में अगले चार दिन भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन


सोमवार को मौसम विभाग ने तीन जिलों में सीवियर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट और 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बने हुए हैं, जहां दिन के साथ रातें भी गर्म रहने लगी हैं।

इस हफ्ते आ सकता है गर्मी का सबसे खतरनाक दौर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह सप्ताह राजस्थान में गर्मी का “पीक फेज” साबित हो सकता है। रविवार को श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा टोंक, अलवर, चूरू, बीकानेर, फलोदी और कोटा में भी तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया। जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर में सीवियर हीटवेव दर्ज की गई, जबकि बाड़मेर, जालोर, हनुमानगढ़, भरतपुर, धौलपुर, करौली और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिले लू की चपेट में रहे।

यह भी पढें- Rajasthan: बालोतरा में मिला दुर्लभ खनिजों का भंडार, न्यूक्लियर-मिसाइल से लेकर इलेक्ट्रिक कार तक मिलेगा दम

28 मई के बाद बदलेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 28 मई के बाद एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाने, तेज आंधी चलने, हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। यह सिस्टम जून के पहले सप्ताह तक असर दिखा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके बाद वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो सकती है। हालांकि इसके साथ उमस भी बढ़ने की आशंका है।

जयपुर समेत बड़े शहरों में लू का असर

राजधानी जयपुर में रविवार को लगातार दूसरे दिन तेज गर्मी रही। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि रात का तापमान भी 31.4 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह से देर शाम तक लू का असर बना रहा। उधर अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और कोटा में भी तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। कई शहरों में दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें