फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल पर राठौड़ समर्थकों का हमला, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

Sat, 24 Aug 2024 10:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल अपने पहले दौरे में ही पार्टी के अंदर गुटबाजी का शिकार हो गए। भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बीच में उठकर चले जाने पर अग्रवाल ने नाराजगी जताई, जिससे राठौड़ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
राधा मोहन दास अग्रवाल और राजेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समर्थकों ने 'राठौर नहीं तो भाजपा नहीं' के हैशटैग के साथ एकजुट होकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। देखते ही देखते यह हैशटैग दिनभर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा, जिसमें 12,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि रात होते-होते खुद राजेंद्र राठौड़ को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने अपने समर्थकों के इस विरोध के लिए पार्टी से माफी मांगी और स्थिति को संभालने की कोशिश की। इस घटना ने भाजपा में चल रही गुटबाजी को एक बार फिर उजागर कर दिया है, जहां प्रदेश प्रभारी द्वारा अनुशासनहीनता का आरोप लगाना और राठौड़ समर्थकों द्वारा विरोध करना पार्टी के अंदरूनी विवादों की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें