फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: तबादलों से बैन हटाया, सीमावर्ती जिलों में खाली पदों पर लगाए अफसर, तुरंत ज्वाइनिंग के आदेश

Fri, 09 May 2025 07:21 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच भारी बमबारी चल रही है। राज्य सरकार ने आपदा की स्थिति को देखते हुए देर रात सीमावर्ती जिलों में खाली पदों को भरने के लिए तबादलों से बैन हटाकर हाथों-हाथ अफसरों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से सटे राज्य होने की वजह से राजस्थान इस वक्त हाई अलर्ट पर है। गुरुवार देर शाम यहां जैसलमेर, गंगानगर पर पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन अटैक किया, जिसे हमारे डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। वहीं राज्य सरकार ने आपदा की स्थिति को देखते हुए सीमावर्ती जिले गंगानगर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए देर रात ट्रांसफर से बैन हटाकर तत्काल तबादला सूची जारी कर दी। 

विज्ञापन


इसमें यहां स्थानीय प्रशासन चलाने के लिए नगर परिषदों में आयुक्त से लेकर अधिशासी अभियंता तथा जिला प्रशासन में आरएएस अफसरों की तैनाती की गई है। तबादला सूची जारी कर इन अफसरों को तुरंत ज्वाइनिंग कर पालना रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें: Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में ऐच्छिक ब्लैक आउट की अपील,जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


इधर सीएम भजनलाल शर्मा भी लगातार सीमावर्ती जिलों की स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। इसके लिए वे देर रात तक सीएमओ में रहे। यहां उनके साथ मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह-आनंद कुमार सहित पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। देर रात बैठक के बाद जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर के एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


सीमावर्ती इलाकों में एसडीआरफ भेजने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने एसडीआरफ की यूनिट्स को सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर के लिए 5 करोड़ रुपए और फलौदी, जोधपुर एवं हनुमानगढ़ के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता जारी करने के निर्देश दिए हैं, जिससे ये जिले आपातकालीन स्थिति में आवश्यक उपकरण एवं सेवाएं नियोजित कर सकेंगे। वहीं सीमावर्ती जिलों में खाद्यान्न, चिकित्सा, पानी, बिजली, पुलिस एवं प्रशासनिक आदि सेवाओं से संबंधित रिक्त पदों को तुरंत भरने के लिए देर रात तबादला सूची जारी कर अफसरों को तुरंत ज्वाइनिंग करने के लिए कहा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें