फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan assembly: 16वीं विधानसभा के लिए शपथ आज, विधायक रविंद्र भाटी ने की राजस्थानी में शपथ लेने की मांग

Wed, 20 Dec 2023 10:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Oath for 16th assembly: राजस्थान की 16वीं विधानसभा के लिए विधायकों का शपथ ग्रहण बुधवार को होगा। इस बीच शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय जीतकर आए विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने राजस्थान भाषा में शपथ लेने मांग रखी है। परंपरानुसार विधानसभा में अंग्रेजी या हिंदी में ही शपथ दिलवाई जाती है।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र का आज पहला दिन होगा। सत्र के पहले दिन सदन के अस्थायी अध्यक्ष कालीचरण सराफ नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। दूसरे दिन 21 दिसंबर को शेष बचे रह जाने वाले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। गुरुवार को ही राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के लिए भी चुनाव होगा। भाजपा ने अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया है। कांग्रेस की तरफ से अब तक किसी का नाम सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन


राजस्थान ने जारी रखा रिवाज, बदली सरकार

राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी ने इन चुनावों में रिवाज जारी रखते हुए चुनाव जीत लिया। भाजपा को विधानसभा चुनाव में 115 सीटों पर जीत मिली, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस महज 69 सीटों पर सिमट गई।

11 को करणपुर सीट पर चुनाव

ज्ञात रहे कि राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर ही चुनाव हो पाए थे। राज्य की करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीतसिंह कुन्नर का निधन हो गया था, जिसके चलते वहां चुनाव स्थगित हो गए थे। अब 11 जनवरी को यहां उपचुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें