फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Assembly: बजट सत्र का अंतिम दिन आज, कोचिंग सेंटर बिल पर चर्चा, धर्म परिवर्तन रोकने वाला विधेयक अटका

Mon, 24 Mar 2025 08:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आज राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र का अंतिम दिन है। आज कोचिंग सेंटर्स को लेकर सदन में रखे गए विधेयक पर बहस होगी। वहीं इसी सत्र में जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए लाए गए विधेयक पर भी सदन में बहस नहीं हो सकी। इसके अलावा दो अन्य विधेयक सरकार इस सत्र में पारित नहीं करवा पाई और उन्हें प्रवर समिति को भेजना पड़ा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में चल रहे बजट सत्र का आज अंतिम दिन है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि बजट सत्र 28 मार्च तक चल सकता है लेकिन अब यह सत्र 24 मार्च को ही पूरा हो रहा है। आज मौजूदा सत्र के अंतिम दिन सरकार 3 विधेयकों पर सदन में चर्चा करवाएगी। इनमें दो निरसन विधेयक हैं और तीसरा विधेयक कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण के लिए है। यह सबसे अहम विधेयक माना जा रहा है। इससे पहले सरकार के दो बड़े बिल सदन ने प्रवर समिति को लौटा दिए, इसमें भूजल संरक्षण विधेयक व बसे जुड़ा विधेयक शामिल है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Udaipur: कानोड़ सीएचसी में शराब पार्टी का हंगामा, नशे में धुत डॉक्टरों ने उपनिदेशक से की बदसलूकी, मामला दर्ज

जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ सरकार ने बजट की शुरुआत में जो बिल सदन में पेश किया था उस पर चर्चा नहीं हुई। इसलिए अब अगले सत्र में ही इस बिल पर चर्चा संभव होगी। प्रदेश में बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ था। पूरे सत्र में आज का दिन मिलाकर कुल 24 बैठकें हुई हैं। इस दौरान सरकार की तरफ से सदन में कुल 12 बिल पेश किए गए, इनमें से दो बिल प्रवर समिति को भेज दिए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तबादलों की बारी 

बजट सत्र खत्म होने के बाद सरकार अफरशाही में कुछ फेरबदल कर सकती है। इसमें स्टेट सर्विसेज से लेकर आईएएस स्तर तक के लिए कुछ तबादला सूची जारी हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें