फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हरियाणा चुनाव पर पूर्व सीएम गहलोत बोले- हार से झटका, लेकिन महाराष्ट्र पर नहीं होगा असर

Fri, 11 Oct 2024 08:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: महाराष्ट्र चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि हार से झटका तो लगता है, लेकिन समय के साथ हालात संभल भी जाते हैं। हरियाणा में स्थितियां अलग थीं, महाराष्ट्र में अलग हैं। मेरा मानना है कि हरियाणा का प्रभाव वहां नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनावों के अप्रत्याशित नतीजों पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान आया है। गहलोत ने कहा कि हार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झटका लगा है, लेकिन आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर इसका असर नहीं होगा।

विज्ञापन

 
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि किसी भी हार से पार्टी और कार्यकर्ताओं को थोड़ा झटका लगता है, लेकिन इस हार का महाराष्ट्र के चुनाव पर असर नहीं पड़ेगा। हरियाणा में टिकट बंटवारे और अति आत्मविश्वास को लेकर कांग्रेस की चौतरफा आलोचना हो रही है। गहलोत को हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर के तौर पर भेजा था। 



जयपुर में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि चुनाव में हार के बाद गुटबाजी, ओवर कॉन्फिडेंस जैसी बातें सामने आ रही हैं। हर बार ये दो-तीन कारण सामने आते हैं। लेकिन इस हार की तह में जाए बिना कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। ईवीएम के बारे में भी हमने चुनाव आयोग को शिकायत दी है, उसके जवाब का इंतजार है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि हार से झटका तो लगता है, लेकिन समय के साथ हालात संभल भी जाते हैं। हरियाणा में स्थितियां अलग थीं, महाराष्ट्र में अलग हैं। वहां गर्वनेंस कैसी हो रही है, लोगों की फीलिंग क्या है, मुद्दे क्या हैं, इस पर निर्भर करता है। मेरा मानना है कि हरियाणा का प्रभाव वहां नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें