फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कच्छवा वंश की कुलदेवी जमवाय माता के लिए दीया कुमारी का एलान, इस मंदिर जाने के लिए राह होगी आसान

Thu, 03 Oct 2024 04:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दीया कुमारी ने बताया कि बजट में की गई घोषणा के मुताबिक, जमवारामगढ़ में इस मार्ग के विकास से स्थानीय लोगों और जमवाय माताजी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन सुलभ हो पाएगा।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर राजवंश व कच्छवा राजपूतों की कुलदेवी जमवाय माता की राह अब आसान होने जा रही है। नवरात्र के पहले दिन डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने आज यानी गुरुवार को एलान किया है कि जमवाय माता मंदिर तक आने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि शारदीय नवरात्र के पावन मौके पर जमवाय माता मंदिर के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उप मुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण मंत्री दीया कुमारी ने जमवारामगढ़ क्षेत्र में गुढ़ा (SH-52) से वाया आंधी, रामगढ़ होते हुए जयपुर (NH-8) तक सड़क चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। लगभग 15 करोड़ की लागत से इस सड़क के सुदृढ़ीकरण और डबल लेनिंग का काम शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। दीया कुमारी ने बताया कि बजट में की गई घोषणा के मुताबिक, जमवारामगढ़ में इस मार्ग के विकास से स्थानीय लोगों और जमवाय माताजी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन सुलभ हो पाएगा।

साल 2023-24 में हुई बजट घोषणा के मुताबिक, गुढ़ा से किशोर, सिद्धा का तिबारा, झिरी, आंधी और रामगढ़ होते हुए 11.30 किलोमीटर लंबी सड़क का दोहरीकरण का काम किया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग जमवारामगढ़ के अधिशासी अभियंता के मुताबिक, इस सड़क के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए वन विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें