फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 60 PHC होंगी CHC में अपग्रेड, 883 अतिरिक्त पोस्ट भी क्रिएट, सीएम गहलोत ने प्रपोजल किया अप्रूव

Fri, 02 Jun 2023 02:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। 60 पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही 883 अतिरिक्त पोस्ट भी क्रिएट किए गए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रपोजल को अप्रूव कर दिया है।
 
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (PHC) को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC) में अपग्रेड किया जाएगा। इनके लिए 883 अतिरिक्त पदों का भी सृजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक नागौर में छह, जोधपुर में पांच, जयपुर, बारां और बाड़मेर में चार-चार, बीकानेर, दौसा, भरतपुर और सीकर में तीन-तीन, पाली, झुंझुनूं, अलवर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, करौली और जालोर में दो-दो, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़, उदयपुर, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, टोंक में एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपग्रेड किया जाएगा।

इसके साथ ही जूनियर स्पेशलिस्ट के 120, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के 58, चिकित्साधिकारी के 50, नर्स श्रेणी प्रथम के नौ, नर्स श्रेणी द्वितीय के 280, फार्मासिस्ट के सात, सहायक रेडियोग्राफर के 60, कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायक के 60, वार्ड बॉय के 157 तथा सफाई कर्मचारी के 82 पदों सहित कुल 883 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा। क्रमोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए 55 मशीन विथ मैन की सेवाएं भी ली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए इस संबंध में घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें