फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज; सीकर में पारा लुढ़का, 5 नवंबर तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Tue, 04 Nov 2025 08:07 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में मौसम बदला है। उदयपुर, जोधपुर, पाली और भीलवाड़ा में बारिश से ठंड बढ़ी। भीलवाड़ा में सबसे अधिक वर्षा दर्ज हुई। मौसम विभाग ने 5 नवंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। सोमवार को उदयपुर, जोधपुर, पाली और भीलवाड़ा में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं, कुछ जिलों में दिन के समय तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी भी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों तक कई संभागों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। जयपुर में सुबह से ही हल्की फुहारों का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन



(मौसम विभाग ने सुबह 7 बजे जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की)


सोमवार को  भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। वहीं जालोर में करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। येलो अलर्ट वाले जिलों में सिरोही, जोधपुर, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, राजसमंद, नागौर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, जयपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सीकर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 नवंबर तक बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

(बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का अधिकतम व न्यूनतम तापमान )


सीकर-नागौर में तेज ठंड

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का अधिकतम व न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा। अजमेर: अधिकतम तापमान 32.3°C , न्यूनतम तापमान 13.2°C रहा, अलवर: अधिकतम तापमान 33°C व न्यूनतम तापमान 14.0°C , जयपुर: अधिकतम तापमान 32.8°C रहा,  न्यूनतम तापमान 17.2°C, पिलानी: अधिकतम तापमान 35.3°C व न्यूनतम 15.4°C रहा। सीकर: अधिकतम तापमान 32°C व न्यूनतम तापमान 11.5°C  रहा। कोटा: अधिकतम तापमान 32.9°C व न्यूनतम तापमान 18.4°C , चित्तोड़गढ़: अधिकतम तापमान 31.9°C व न्यूनतम तापमान 20.6°C , नागौर: अधिकतम तापमान 33.9°C व न्यूनतम तापमान 11.8°C दर्ज किया गया।
यह भी पढें- Jaipur Accident: बेकाबू डंपर ने मचाई तबाही, 13 लोगों की जान गई; आठ गंभीर, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें