Jaipur News: पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के तहत सवाई मान सिंह स्टेडियम में पौधा लगाया। मौके पर शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग तथा राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डा. नीरज के. पवन व सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया भी मौजूद थे।
राजस्थान रॉयल्स के कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार को जयपुर आये भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित क्रिकेट अकादमी के बाहर एक पेड़ माँ के नाम मुहिम के तहत एक पौधा लगाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग तथा राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डा. नीरज के. पवन व सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया भी मौजूद थे। चीफ कोच की हैसियत से राहुल द्रविड़ ने भारत को एकदिवसीय वर्ल्ड कप क्रिकेट का खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विश्वकप के बाद वे अब राजस्थान रायल्स के चीफ कोच की भूमिका निभा रहे है। वे इससे पूर्व चैपिंयन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर भी खेल चुके है और अब कोच है। भारत के पूर्व कप्तान ने सन् 1996 में भारतीय क्रिकेट टीम में खेलना आरंभ किया और लगभग 16 साल तक भारत का प्रतिनिधित्व करते रहने के बाद उन्होंने वर्ष 2012 में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास ले लिया।