फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की प्रस्तावित सूची वायरल, गुटबाजी ने घोषणा में अड़ंगा डाला

Mon, 18 Aug 2025 03:44 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा अब तक नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार प्रस्तावित सूचियां वायरल हो रही हैं। जयपुर शहर की कार्यकारिणी की घोषणा और प्रदेश युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के बाद अब प्रदेश कार्यकारिणी की प्रस्तावित सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की प्रस्तावित सूची एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया कि यह उनकी ओर से जारी सूची नहीं है और यह केवल प्रस्तावित नामों की लिस्ट है। उन्होंने कहा कि यह जांच की जाएगी कि आखिर यह सूची कहां से लीक हुई।
विज्ञापन


मदन राठौड़ को प्रदेशाध्यक्ष बने एक साल से ज्यादा समय हो गया है लेकिन वे अब तक अपनी टीम का गठन नहीं कर पाए हैं। इस दौरान कार्यकारिणी लीक होने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में जयपुर शहर की कार्यकारिणी की घोषणा भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसे कुछ ही देर बाद डिलीट कर दिया गया। इसी तरह प्रदेश युवा मोर्चा की कार्यकारिणी भी पहले जारी हुई लेकिन 53 मिनट बाद वापस ले ली गई।

1 अगस्त को जयपुर शहर बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित हुई थी, लेकिन केवल 27 मिनट बाद ही उसे डिलीट कर दिया गया। कारण बताया गया कि कंप्यूटर ऑपरेटर की गलती से यह सूची सोशल मीडिया पर शेयर हो गई। दिलचस्प बात यह रही कि उस सूची में शामिल 34 नेताओं में से 22 सिफारिशी बताए जा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: कर्मचारी भी बोले राजस्थान में अफसर हावी, कहा- बजट घोषणाओं की मियाद निकली, क्रियान्विति नहीं हुई
विज्ञापन


पार्टी के अंदरुनी हालात बताते हैं कि प्रदेश बीजेपी कई गुटों में बंटी हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के अलग-अलग गुट हावी हैं। इसके अलावा केंद्रीय नेताओं के अपने-अपने गुट हैं। इसी वजह से सभी गुटों को साधते हुए कार्यकारिणी की घोषणा करना संगठन के लिए आसान नहीं हो रहा है। इस स्थिति से कार्यकर्ताओं में असंतोष और नाराजगी बढ़ रही है क्योंकि लगातार सूचियां जारी होकर वापस ली जा रही हैं और महीनों से कार्यकारिणी गठन का इंतजार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें