फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर सिरसी रोड पर पेट्रोल पंप लूट, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

Mon, 18 Aug 2025 11:25 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बिंदायका थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल भरवाने की जिद की। मना करने पर वह दोस्तों को कार में लेकर लौटा और सेल्समैन से मारपीट कर ₹48,000 लूट लिए। पुलिस ने एक आरोपी हर्ष यादव को हिरासत में लिया है, बाकी फरार हैं।
विज्ञापन
petrol pump - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के सिरसी रोड स्थित मामा फिलिंग स्टेशन पर रविवार देर रात पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर 48 हजार रुपए लूटने की घटना सामने आई है। वारदात में शामिल एक युवक हर्ष यादव, निवासी गोकुलपुरा को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हैं।

बोतल में पेट्रोल भरने की जिद पर हुआ विवाद

पेट्रोल पंप के मालिक जगदीश के अनुसार, एक युवक बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचा और बोतल में पेट्रोल भरवाने की जिद करने लगा। नियमों के अनुसार जब सेल्समैन ने पेट्रोल देने से इनकार किया, तो वह युवक वहां से चला गया। कुछ समय बाद वह अपने दोस्तों के साथ एक कार में लौटा। आते ही उन्होंने पंप कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी और कैश काउंटर से ₹48 हजार रुपये लूट लिए।

विज्ञापन

पेट्रोप पंप कर्मी पर चढ़ाई कार
यही नहीं बदमाशों ने लूट की वारदात करने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट की। इसके बाद तेज रफ्तार से कार लाकर पेट्रोल पंप कर्मी के उपर चढ़ा दी। हालांकि कार की टक्कर लगने से पंप कर्मी दूर जा गिरा। 

सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस

वारदात रात करीब 2 बजकर 55 मिनट पर हुई। पेट्रोल पंप से पुलिस कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी गई। लेकिन बिंदायका थाना पुलिस करीब 4.30 मिनट पर वारदात वाली जगह पहुंची। इसी दौरान हर्ष यादव अपनी बाइक लेने के लिए पंप पर वापस आया। वहां मौजूद कर्मचारी ने उसे पहचान लिया और पुलिस की मदद से उसे मौके से पकड़वा लिया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस फिलहाल हर्ष यादव से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य फरार युवकों की तलाश में जुट गई

विज्ञापन



 

 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें