फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: BJP कार्यालय में भोज की तैयारी, PM मोदी की थाली में गट्टा सब्जी, बेजड़ की रोटी समेत होंगे ये व्यंजन

Fri, 05 Jan 2024 07:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा के अनुसार ही रात्रि भोज में राजस्थानी व्यंजन की विशेष व्यवस्था की गई है। भोजन के बाद 9:15 पर राज भवन के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विशेष भोजन की व्यवस्था की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री की इच्छा के चलते राजस्थानी विशेष व्यंजन बनवाए गए हैं। प्रधानमंत्री के लिए राजस्थान का प्रसिद्ध दालबाटी चूरमा, जिसमें बाजरे का चूरमा विशेष रूप से बनवाया गया है। 
विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुसार ही रात्रि भोज की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री को रात्रि भोज में कैर सांगरी की सब्जी राजस्थान का प्रसिद्ध गट्टा की सब्जी और राजस्थानी कढ़ी परोसी जाने की तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री के लिए बाजरे का रोटला और बेजड़ की रोटी भी बनवाई गई है। प्रधानमंत्री रात्रि भोज भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में ही करेंगे। उसके बाद 9:15 पर राज भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां रात को विश्राम करेंगे।

मोदी पांच और छह की रात जयपुर में ही रुकेंगे। सात जनवरी रविवार को सुबह अपना उद्घोषण करने के बाद जयपुर से विदा लेंगे। इन दो दिनों में प्रधानमंत्री के साथ ग्रह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA प्रमुख अजित डोभाल सहित कई प्रमुख हस्तियों का जयपुर रहने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें