फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आईफा से 2000 करोड़ की कमाई, राज्य सरकार ने क्यों दिए 100 करोड़?...कांग्रेस नेता खाचरियावास का तंज

Sat, 08 Mar 2025 09:35 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि आईफा संस्थान खुद 2000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर रहा है, तो राज्य सरकार 100 करोड़ रुपये क्यों दे रही है? उन्होंने इसे राज्य की जनता के साथ धोखा बताते हुए सरकार से जवाब मांगा।
 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : Facbook profile
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने इंडिया इंटरनेशनल फिल्म एकेडमी (IIFA) अवार्ड्स के आयोजन में 100 करोड़ रुपये गैरकानूनी तरीके से दिए हैं। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ रुपये राज्य सरकार, 30 करोड़ पर्यटन विभाग और 20 करोड़ रुपये रीको (RIICO) के माध्यम से इस कार्यक्रम के लिए आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन

खाचरियावास ने कहा, "यह राशि राज्य की जनता की खून-पसीने की कमाई से मिली टैक्स की रकम है, जिसे इस तरह से बर्बाद करना राजस्थान का अपमान है।" उन्होंने दावा किया कि आईफा संस्थान जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम से 2000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करेगा।

उन्होंने बताया कि आईफा अवॉर्ड्स के लिए 5 लाख, 2.5 लाख और 1.5 लाख रुपये के महंगे टिकट बेचे जा रहे हैं। साथ ही, विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप के जरिए हजारों करोड़ रुपये की कमाई की जा रही है।

खाचरियावास ने कहा कि शाहरुख खान, करीना कपूर सहित अन्य बॉलीवुड सितारों के लिए लाखों रुपये के होटल के कमरे बुक कराए गए हैं। फिल्मी सितारों और मेहमानों के लिए दो लाख रुपये से ज्यादा की कीमत वाले कमरे बुक किए गए हैं, जहां उन्हें महंगे शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन तथा शराब परोसी जाएगी।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब आईफा संस्थान खुद 2000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर रहा है, तो राज्य सरकार 100 करोड़ रुपये क्यों दे रही है? उन्होंने इसे राज्य की जनता के साथ धोखा बताते हुए सरकार से जवाब मांगा।

"राज्य में आम आदमी महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है, गरीबों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही, दवाइयां तक महंगी हो गई हैं। ऐसे में सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपये आईफा समारोह पर खर्च करना एक बड़ा घोटाला है। सरकार को जनता को स्पष्ट करना चाहिए कि यह राशि क्यों और किस आधार पर दी गई है," खाचरियावास ने कहा। उन्होंने इस खर्च को अनुचित बताते हुए इसे जनता के साथ विश्वासघात करार दिया और सरकार से इस पर स्पष्टीकरण देने की मांग की।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें