फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: पायलट बोले- PM मोदी ने राजस्थान आकर ERCP और प्रदेश के मुद्दों पर बात नहीं की, मणिपुर हिंसा पर वो मौन

Thu, 27 Jul 2023 08:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान आकर ERCP और प्रदेश के मुद्दों पर बात नहीं की। मणिपुर पर पीएम मोदी मौन हैं, जबकि इस पर चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन पायलट ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के पास मुद्दा बचा नहीं है। केंद्र में बीजेपी सरकार में है, वहां विफल रही। राजस्थान में बीजेपी विपक्ष में है, यहां भी फेल रही। यह अजीब पार्टी है जो सत्ता में भी फेल हो रही है और विपक्ष में भी फेल हो रही है। साढ़े चार साल में इनके पास कहने को कोई मुद्दा बचा नहीं है। आपसी झगड़ों में फंसे हुए हैं। सदन के अंदर और बाहर विपक्ष की भूमिका राजस्थान में बीजेपी के नेता निभा नहीं पाए और चुनाव आने से पहले इस तरह की बातें फैलाना उनकी आदत है। लेकिन इस साल के आखिर में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होंगे। चारों राज्यों में मुझे विश्वास है कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


पायलट ने कहा, आप अगर प्रधानमंत्री जी के भाषण सुनेंगे तो जैसे-जैसे चुनाव पास आते हैं प्रधानमंत्री के भाषण पॉलिटिकल होने लग जाते हैं। आज भी उन्होंने ईआरसीपी की बात नहीं की। राज्य का जो केंद्र पर बकाया है, उसकी बात नहीं की। राजस्थान के 25 सांसद काम नहीं करवा पा रहे हैं। संसद का सदन चल रहा है और विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है, लेकिन मणिपुर के हिंसा के मुद्दे पर उन्होंने मौन व्रत धारण किया हुआ है। हम सब चाहते हैं कि इस मुद्दे पर चर्चा हो। चर्चा के बाद उचित कार्रवाई हो, क्योंकि आज तीन महीने हो चुके हैं। तीन महीने से उत्तर-पूर्व के एक राज्य में कानून व्यवस्था बची नहीं है। एक तरीके से आक्रामक रवैया वहां लोगों ने अपना रखा है। बलात्कार हो रहे हैं, आग लग रही है और हिंसा हो रही है। हम चाहते हैं कि यह सब रुके और प्रधानमंत्री जी आश्वासन दें, कि दोबारा वहां ऐसा नहीं होगा।

सचिन पायलट आज टोंक दौरे पर रहे। पायलट टोंक से विधायक हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय टोंक में नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरी प्रसाद बैरवा के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उन्होंने शिरकत की। इस दौरान विधायक हरीश मीणा, विधायक प्रशांत बैरवा जी, टोंक के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गाता, पीसीसी उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी, पूर्व विधायक कमल बैरवा और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा, टोंक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरि जी को मैं बहुत-बहुत मुबारकबाद देना चाहता हूं। सब लोगों की सहमति से इनका चुनाव हुआ है। एक जिम्मेदार पद पर काम करने का पार्टी ने इन्हें मौका दिया है। मुझे खुशी इस बात की है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक मेहनती और दलित समुदाय से जुड़े व्यक्ति को काम करने का मौका दिया है। आज उन्होंने औपचारिक रूप से अपना पद ग्रहण किया है। मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं इन्हें है।

'कांग्रेस की मजबूत वापसी के लिए हम सब प्रतिबद्ध'
पूर्व उप मुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट ने टोंक जिला अध्यक्ष के पद भार ग्रहण के साथ ही टोंक में चल रही कुश्ती-दंगल के समापन कार्यक्रम में भी शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीस कौमों की पार्टी है। पार्टी की रीढ की हड्डी कार्यकर्ता है। निकट समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हमें सभी को साथ लेकर एकजुटता के साथ चुनावों में जाना है और देश को तोडने वाली ताकतों को करारा जवाब देना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में पिछले नौ साल से भाजपा की सरकार काबिज है। सत्ता के धमंड में चूर होकर भाजपा ने लोकतंत्र को समाप्त करने का काम किया है। इन नौ साल में सरकारी एजेन्सियों का जमकर दुरुपयोग किया है। महंगाई बढ़ाने, भाई को भाई से लड़ाने, रोजगार समाप्त करने, किसानों की बदहाली का काम भाजपा ने अपने शासन के दौरान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अफवाह फैलानी वाली पार्टी है। लोगों को भ्रमित कर वोट बटोरने का काम करती है। हमको उनकी बातों में नहीं आना है और अपने भाईचारे को कायम रखना है। विपक्षी नेताओं के एकजुट होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबन्धन के नाम पर भी भाजपा को आपत्ति हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि एकजुटता के साथ काम करके आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों में पार्टी को विजयी कर प्रदेश और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें