फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: खिलाड़ियों को यूनिफॉर्म के लिए मिलेंगे 8150 रुपये, आठ गुना से ज़्यादा बढ़ोतरी को सीएम ने दी मंजूरी

Fri, 01 Sep 2023 01:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

स्पोर्ट्स स्कूल्स के स्टूडेंट्स खिलाड़ियों को यूनिफॉर्म के लिए अब प्रतिवर्ष 8150 रुपये देने का फैसला लिया गया है। सीएम ने खिलाड़ियों को आठ गुना से ज़्यादा बढ़ोतरी दी है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स यूनिफॉर्म। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर सहित राज्य के अन्य स्पोर्ट्स स्कूल में पढ़ रहे रेसिडेंशियल स्टूडेंट्स खिलाड़ियों को यूनिफार्म के लिए प्रतिवर्ष 1000 रुपये के स्थान पर अब 8150 रुपये देने जाने की स्वीकृति दी है।  

विज्ञापन


राजस्थान में खेलों के प्रति वातावरण तैयार करने और खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार लगातार अहम निर्णय ले रही है। सीएम ने सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर सहित राज्य के अन्य स्पोर्ट्स स्कूल में पढ़ रहे रेसिडेंशियल स्टूडेंट्स खिलाड़ियों को यूनिफार्म के लिए प्रतिवर्ष 1000 रुपये के स्थान पर अब 8150 रुपये देने जाने की स्वीकृति दी है।  

पिछले 40 सालों से गणवेश की दर 1000 रुपये प्रतिवर्ष निर्धारित
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर में पिछले 40 सालों से गणवेश की दर 1000 रुपये प्रतिवर्ष निर्धारित है, जिसे अब परिवर्तित किया गया है। स्कूल के साथ ही राज्य के अन्य स्पोर्ट्स स्कूल में अध्ययनरत आवासीय खिलाड़ियों को भी गणवेश के लिए बढ़ी हुई राशि दिए जाने की मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। गहलोत की इस स्वीकृति से स्पोर्ट्स आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत खिलाड़ियों को अपनी तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे वे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें