फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी का टॉर्चर, 49 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ फलौदी सबसे गर्म शहर

Fri, 24 May 2024 08:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। एक-दो दिन में पारा 50 डिग्री पार पहुंच सकता है। फलौदी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
राजस्थान में कहां कितना तापमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गर्मी अपने तमाम रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। शुक्रवार को फलौदी में तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान के फलौदी ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुवार को बाड़मेर में 48.8 डिग्री तापमान तापमान रिकॉर्ड हुआ था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में गर्मी की वजह से अब तक 11 मौतें हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


सरकार के अनुसार गर्मी से अब तक 11 मौतें हो चुकी है। इनमें बाड़मेर के बालौतरा में तीन, भीलवाड़ा में एक, बीकानेर में एक और जोधपुर में एक व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। अलवर में एक, जालौर में चार और जैसलमेर में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। लेकिन इनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।

शुक्रवार शाम को मौसम विभाग की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार फलोदी में सर्वाधिक तापमान 49 डिग्री रहा। इसके अलावा  राजस्थान के 14 शहरों में तापमान 45 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फलौदी में 19 मई 2016 को 51 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार को राजस्थान के अलग-अलग शहरों में दर्ज हुआ पारा
1. फलोदी 49 डिग्री
2. जैसलमेर- 48.3 डिग्री
3. बाड़मेर- 48.2 डिग्री
4. जालोर - 47.7 डिग्री
5. जोधपुर- 47.6 डिग्री
6. डूंगरपुर- 47.1 डिग्री
7. गंगानगर: 46.6 डिग्री
8. कोटा- 46.7 डिग्री
9. चित्तौड़गढ़- 46.0 डिग्री
10.बीकानेर- 45.8 डिग्री
11. अंता बारां- 45.6 डिग्री
12. भीलवाड़ा- 45.5 डिग्री
13. फतेहतपुर- 45.2 डिग्री
14. सिरोही- 45.2 डिग्री

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें