फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: राजस्थान में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग; रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई तीव्रता

Thu, 13 Feb 2025 09:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Earthquake: जालोर और सिरोही जिले में गुरुवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। शाम 5:30 बजे करीब 3-4 सेकंड तक धरती हिली, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, फिलहाल जान-माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
राजस्थान में भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर में गुरुवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम करीब 5:30 बजे रेवदर और आसपास के गांवों में तेज धमाके के साथ जमीन हिलने लगी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अचानक आए झटकों से लोग घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। उधर, गुजरात में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई है।

विज्ञापन


जालोर के कुछ इलाकों में झटके महसूस
जालोर और सिरोही जिले के विभिन्न इलाकों में करीब 3-4 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता और केंद्र को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माउंट आबू, आबूरोड और रेवदर सहित आसपास के क्षेत्रों में झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर जानकारी साझा की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें