फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: प्रयागराज संगम में सचिन पायलट ने लगाई आस्था की डुबकी, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Thu, 13 Feb 2025 06:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Mahakumbh 2025: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रयागराज संगम में आज आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि ‘देश-प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली की कामना करता हूं।’
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गुरुवार को आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए देश और प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। सचिन पायलट ने पोस्ट में लिखा, "आज श्रद्धा और आस्था के प्रतीक महाकुंभ में संगम में स्नान किया। इस पवित्र अवसर पर देश-प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली की कामना करता हूं।"

विज्ञापन

प्रमुख नेता महाकुंभ में हो रहे शामिल
महाकुंभ में इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के कई विधायक, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी संगम स्नान कर चुके हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई दिग्गज नेता आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं।

महाकुंभ में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
प्रयागराज में महाकुंभ के चलते संगम तट पर श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ रहा है। देश-विदेश से भक्त यहां आकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। प्रशासन भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें