फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महाघेराव को असफल बताकर CM ओएसडी ने किया पलटवार, बोले- पीएम मोदी के आह्वान के बावजूद नहीं जुटी भीड़

Tue, 01 Aug 2023 10:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

प्रदेश भाजपा के महाघेराव को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने असफल करार देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। बोले-पीएम मोदी के आह्वान के बावजूद नहीं जुटी भीड़।
विज्ञापन
ओएसडी लोकेश शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के महा घेराव कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर बीजेपी पार्टी के राजधानी जयपुर स्थित शासन सचिवालय के घेराव कार्यक्रम को असफल बताते हुए कार्यक्रम के दौरान खाली कुर्सियों की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की।

विज्ञापन


सीएम गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा कि मिस्ड कॉल से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दम्भ भरने वाली बीजेपी का प्रदेश में इतना बुरा हाल हो गया है कि राजस्थान भाजपा द्वारा किया गया महा घेराव प्रदर्शन पूरी तरह से असफल रहा। भारतीय जनता पार्टी अपने अस्तित्व को बचाने की जुगत में भी विफल ही साबित हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेश शर्मा ने कहा-बीजेपी अंतर्कलह से जूझ रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को तो केंद्रीय नेतृत्व पहले से ही नाकारा मान चुका था, लेकिन आज खुद प्रधानमंत्री जी के आह्वान के बावजूद प्रदेशभर से महाघेराव के नाम पर पूरे 10 हजार लोग भी इकट्ठा नहीं हो पाए। जनता के बिना राज्य में जनाक्रोश रैलियों की भयंकर किरकिरी और अपार असफलताओं के बाद, आज के प्रदर्शन में खुद इनके ही लोगों ने शामिल नहीं होकर बीजेपी को आईना दिखा दिया कि राजस्थान में कांग्रेस फिर से आ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें