फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: प्रदेश के 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, धूल के गुबार के साथ उमड़े बादल, 80 किमी की रफ्तार से चली हवा

Tue, 30 May 2023 12:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान के 20 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पाली जिले में सूर्य की पहली किरण के साथ धूल का गुबार उठा और आंधी के साथ बारिश का दौर चालू हो गया। हवाओं की गति 80 से 100 किमी प्रतिघंटा रहीं।
विज्ञापन
धूल के गुबार के साथ उमड़े बादल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के 20 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। आंधी, बारिश और बिजली आकाशीय चमकने-गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन


राजस्थान में दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सरकुलेशन और एक ट्रफ़ लाइन राजस्थान से होकर उत्तर प्रदेश तक बनी हुई है। जिसके चलते मारवाड़, दाक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में मौसमी हलचलें तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली की गरज चमक की भी चेतावनी दी गई है। 30 और 31 मई को आंधी-बारिश की गतिविधियां प्रदेश में जारी रहेंगी।





मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, दौसा, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालौर, सिरोही, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ बारिश होगी। इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कने, तेज आंधी आने की भी संभावना है। टोंक, बूंदी और सवाई माधोपुर में ओलावृष्टि होने की भी प्रबल संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
विज्ञापन


पाली में धूल भरी आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश, जयपुर में भी पलटा मौसम
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट जारी है। पाली जिले में मंगलवार सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ ही धूल का गुबार उठा और आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। हवाओं की गति 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक बताई जा रही है। जिले में जनजीवन तीसरे दिन भी प्रभावित हुआ। बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू, नागौर में भी धूल भरी आंधी चली है। राजधानी जयपुर में भी सुबह से मौसम पलट गया है। सुबह धूप निकल रही थी, लेकिन दोपहर होने से पहले ही तेज हवाओं के साथ पूरे आसमान पर बादल छा गए। मौसम सुहाना हो गया। लोगों को तपिश से राहत मिली है। दौसा, टोंक और सवाई माधोपुर में भी बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें