फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू, ओंकार सिंह को धरोहर प्राधिकरण का बनाया गया अध्यक्ष

Wed, 07 Feb 2024 01:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: भजनलाल सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। पहली नियुक्ति के रूप में धरोहर प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। बता दें कि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण जयपुर के अध्यक्ष के रूप में ओंकार सिंह लखावत को पहली राजनीतिक नियुक्ति दे दी गई है। 

विज्ञापन
ओंकार सिंह लखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातन विभाग के अंतर्गत राजस्थान धरोहर प्राधिकरण जयपुर के अध्यक्ष के रूप में ओंकार सिंह लखावत को पहली राजनीतिक नियुक्ति दे दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि ओंकार सिंह लखावत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में आते हैं और वे राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन समिति के संयोजक के पद पर कार्यरत हैं। ओंकार सिंह लखावत की चुनाव के दौरान एक अहम भूमिका भी देखने को मिली थी, जिसमें ओंकार सिंह लखावत द्वारा भाजपा द्वारा निकाली गई परिवर्तन संकल्प यात्रा में भी ओंकार सिंह की एक अहम भूमिका आ रही थी।

सरकार का अंग बनाया जाएगा
ओंकार सिंह लखावत की नियुक्ति के बाद से अब प्रदेश में उन हजारों उम्मीदवारों की उम्मीदों को नए पंख लगे हैं जो किसी भी कारण से विधानसभा चुनाव में टिकट पाने में  सफल नहीं हो पाए थे, उन्हें उम्मीद थी कि सरकार आने के बाद कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में उन्हें भी सरकार का अंग बनाया जाएगा।

विज्ञापन


राजनीतिक नियुक्तियों का दौरा पूरा कर सकती
ओंकार सिंह लखावत की नियुक्ति के बाद से अब वह सब सरकार की तरफ आप भरी नजरों से देख रहे हैं कि राजनीतिक नीतियों में जल्दी ही उनका भी नंबर आ जाए, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में जाने से पहले राजनीतिक नियुक्तियों का दौरा पूरा कर सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें