फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अब हेलीकॉप्टर से घूमो गुलाबी शहर, पिंकसिटी में तीज महोत्सव के मौके पर राइड बुकिंग की शुरुआत

Sun, 27 Jul 2025 09:00 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पारंपरिक त्योहर तीज के मौके पर गुलाबी शहर में पर्यटन के लिए हेलीकॉप्टर राइड बुकिंग की नई व्यवस्था भी शुरू की गई है। राइड की फीस 6999 रुपए से शुरू है, जिसमें यहां धार्मिक व पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
अब हेलीकॉप्टर से करें जयपुर भ्रमण - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलाबी शहर जयपुर को घूमने के लिए अब आसमान की सवारी भी मिलेगी। जयपुर में तीज के मौके पर हेलीकॉप्टर राइड की शुरुआत की गई है। शनिवार को पहले दिन प्रदेश भर से लोग इस राइड का आनंद लेने पहुंचे। दरअसल, पिंकसिटी में तीज महोत्सव के मौके पर ऐवन हेलिकॉप्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने राइड की शुरुआत की है। यह राइड आज रविवार को भी जारी रहेगी। इसमें जयपुर के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। इस राइड की फीस 6999 रुपए से शुरू है।

विज्ञापन


ऐवन हेलिकॉप्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सोहन सिंह नाथावत ने बताया - पहली बार मानसून में हेलीकॉप्टर राइड की शुरुआत की गई है। आज पहले ही दिन प्रदेशभर से हर उम्र के लोग पहुंचे। इनमें सजना देवी सबसे उम्रदराज थीं। सजना देवी अपना सपना पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठने जयपुर आई थीं। अब कल भी जॉय राइड जारी रहेगी। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बुकिंग करवाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें: सात बच्चों की मौत, स्वागत पर घिरे शिक्षा मंत्री, स्कूल हादसे की वजह बताई; तस्वीरें
विज्ञापन


प्रत्येक पैसेंजर का 1 करोड़ का इंश्योरेंस
सोहन सिंह ने बताया कि हम बेल 407 हेलीकॉप्टर से जॉय राइड करवा रहे हैं। यह सिंगल इंजन कैटेगरी में सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टर है। इसके साथ ही हमने जो भी पैसेंजर जॉय राइड कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक पैसेंजर का एक करोड़ रुपए का इंश्योरेंस भी कर रखा है। फिलहाल, 2 दिन के ट्रायल बेसिस पर जयपुर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड करवाई जा रही है। अगर सरकार के स्तर से अनुमति मिलेगी, तो हम नियमित तौर पर भी जयपुर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड करवाएंगे। इसको लेकर हमारी सरकार के स्तर पर लगातार बातचीत जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  महीने में सिर्फ 25 पैसे कमाता है यह व्यक्ति, साल की आय तीन रुपये, मामला जानकर पकड़ लेंगे माथा

धार्मिक पर्यटक स्थलों पर शुरू होगी राइड
नाथावत ने बताया - सरकार के स्तर पर भी हेलीकॉप्टर राइड से धार्मिक स्थलों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में जल्द ही खाटू श्याम जी और सालासर जी के साथ ही प्रमुख धार्मिक पर्यटक स्थलों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए स्पेशल राइड प्लान तैयार किया जा रहा है, जो जल्द ही भविष्य में धरातल पर नजर आएगा।

ये भी पढ़ें: पूर्व BJP विधायक त्रिपाठी ने CSP को कहा- 'असंवेदनशील औरत', थाने में हंगामा, हाथ जोड़ते रहे टीआई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें