फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Hit and Run नाहरगढ़ रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, तीन की मौत; अब मुआवजे पर बनी सहमति

Tue, 08 Apr 2025 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: हिट एंड रन केस में समझौते के तहत तीनों मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही, मृतकों के एक-एक आश्रित को संविदा पर सरकारी नौकरी देने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
जल्द मिलेगा मुआवजा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के नाहरगढ़ रोड थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों की जान ले ली। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और मृतकों के परिजनों ने न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर नाहरगढ़ थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद मृतकों के आश्रितों को राहत देने के प्रयास शुरू हुए और अब प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद मुआवजे को लेकर सहमति बन गई है। समझौते के तहत तीनों मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही, मृतकों के एक-एक आश्रित को संविदा पर सरकारी नौकरी देने का भी निर्णय लिया गया है।

पढ़ें: हिट एंड रन मामले में कांग्रेस ने आरोपी को कमेटी से निष्कासित किया, बालमुकुंद कह गए बड़ी बात
विज्ञापन


जल्द ही इस सहमति की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल, सांसद मंजु शर्मा और बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं और शोक व आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन भी स्थिति को संभालने में जुटा है।
विज्ञापन


क्या था मामला 
दरअसल, राजधानी के नाहरगढ़ इलाके में सोमवार रात को हुए दिल दहला देने वाले हिट एंड रन हादसे में आरोपी उस्मान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तेज रफ्तार सफेद एसयूवी से सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदने वाले उस्मान खान पर अब तक तीन लोगों की मौत और एक दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल करने का आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें