फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Darbar: जयपुर के मूर्तिकारों ने 100 साल पुराने सफेद संगमरमर से बनाया राम दरबार; रोचक है इसकी कहानी

Tue, 03 Jun 2025 01:05 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अयोध्या में आज तीन जून से राम मंदिर का दूसरा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो गया है। मंदिर के पहले तल पर राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसे जयपुर के मूर्तिकार परिवार ने तैयार किया है।  
विज्ञापन
जयपुर में बना राम दरबार अयोध्या में सजेगा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के मूर्तिकार परिवार की ओर से तैयार राम दरबार की अध्योध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित की जाएगा। आज 3 जून से अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा चरण शुरू गया है। इसमें राम दरबार सहित परकोटे के छह मंदिर शिवलिंग और आठ मंदिरों में देव विग्रहों की प्रतिष्ठा होगी। प्रथम तल पर राम दरबार सजाया जाएगा।

विज्ञापन


करीब 100 साल पुराने सफेद संगमरमर के पत्थर से जयपुर के मूर्तिकार पांडे परिवार ने इस राम दरबार को तैयार किया है। इसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी, भरतजी, शत्रुघ्न जी और हनुमान जी की मूर्ति बनाई गई है। ये सभी मूर्तियां राम दरबार के साथ प्रतिष्ठित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Dholpur News:  यूपी के आगरा में हुई महिला की हत्या का खुलासा, पिता-पति और जेठ गिरफ्तार; जानें
विज्ञापन


स्वप्न में भगवान राम ने दिए दर्शन
करीब 4 पीढ़ियों से मूर्ति बनाने का काम कर रहे पांडे परिवार के राम दरबार बनाने की कहानी भी बड़ी रोचक है। परिवार के सदस्य रामेश्वरलाल पांडे को स्वप्न में भगवान राम ने दर्शन दिए थे। तब से राम दरबार बनाने की परंपरा इनके यहां शुरू हुई। पांडे परिवार के प्रशांत और सत्यनारायण ने कुल 19 मूर्तियों को अध्योध्या के लिए तैयार किया है। इन मूर्तियों में प्रवेश द्वार के लिए हाथी-शेर, गणेशजी, सप्तऋषि, शबरी, निषादराज और अहिल्या की प्रतिमाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


मकराना के सफेद संगमरमर से तैयार की गई मूर्तियां
प्रशांत ने बताया कि राम दरबार के लिए प्रतिमाएं मकराना के सफेद संगमरमर से तैयार की गई हैं। मुख्य राम मंदिर में रामलला के बाल रूप के लिए भी देश भर से तीन प्रतिमाओं को चयन किया गया था, उनमें से एक जयपुर के पांडे परिवार ने ही तैयार की थी। उन्होंने बताया कि गंगा दशहरा के दिन जयपुर से ले जाई गई राम दरबार की मूर्तियों की अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जयपुर में बनी ये प्रतिमाएं 21 मई को सुरक्षा के बीच अयोध्या रवाना की गई थीं। अब 3 से 5 जून तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें