चोटिल खिलाड़ी के पैर की हुई सर्जरी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खिलाड़ी के लिए खेल के दौरान चोटिल होना उसके भविष्य के साथ बहुत बड़ा कुठाराघात साबित होता है। चोट के कारण खिलाड़ी के सपने धूमिल होते नजर आते हैं। कई बार इस वजह से खिलाड़ियों को खेल बीच में छोड़ना पड़ जाता है। इसी समस्या से निजात दिलाने को लेकर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष पद्मश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया की पहल पर अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के बीच एमओयू किया गया। इस पहल से चोटिल खिलाड़ियों की निःशुल्क सर्जरी किए जाने की राह आसान हो जाएगी।
डॉ. कृष्णा पूनिया ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खेल और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर काफी संवेदनशील हैं। रिहेबिल्हेशन सेंटर के माध्यम फिजियोथेरेपिस्ट की मदद से चोटिल खिलाड़ियों की रिकवरी का काम भी किया जा रहा है।
कुश्ती खिलाड़ी की हुई सर्जरी
इसी एमओयू की बदौलत बुधवार को कुश्ती खेल में राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल व सीनियर प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधितत्व करने वाली किशनग़ढ़ निवासी सुप्रिया पारीक के रूप में राजस्थान के खिलाड़ी के रूप में पहली निःशुल्क सर्जरी की गई।