फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को गोद में ले छत से कूदी मां, भाई बोला दहेज के लिए ससुराल वालों ने धक्का दिया

Mon, 18 Aug 2025 07:45 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में रविवार को एक महिला अपनी 5 साल की बेटी को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से कूद गई। महिला के घर वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे धक्का दिया है
विज्ञापन
दहेज की प्रताड़ना से टूटे पिता ने नदी में कूदकर दी जान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में एक मां अपनी 5 वर्षीय मासूम बेटी को गोद में लेकर तीन मंजिला घर की छत से कूद गई। घायल बच्ची की मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि बहन के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे और उसे मारने के लिए छत से धक्का दिया है। महिला के भाई ने मुरलीपुरा थाने में हत्या का केस दर्ज करवाया जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मुरलीपुरा SHO वीरेंद्र कुरील ने बताया- मामला 14 अगस्त का है। 5 साल की बच्ची प्रियांशी की मौत हुई है।उसकी मां मंजू मीणा (32) गंभीर घायल है।पुलिस ने शनिवार रात आरोपी पति रविंद्र कुमार को अरेस्ट किया है।
विज्ञापन

 दहेज के लिए करते थे परेशान
SHO वीरेंद्र कुरील ने बताया- खैरथल-तिजारा जिले के खैरथल निवासी अजय कुमार (35) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन मंजू की शादी करीब 13 साल पहले मुरलीपुरा स्कीम के दधीचि नगर निवासी रविंद्र कुमार (35) के साथ हुई थी। रविंद्र और मंजू के प्रियांशी के अलावा 12 साल का एक बेटा भी है। रविंद्र सीकर के रींगस में रहकर प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। मंजू अपने बच्चों, सास-ससुर और देवर-देवरानी के साथ मुरलीपुरा स्कीम में रह रही थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद ही मंजू को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पीहर वालों ने कई बार रुपए देकर रिश्ते को बचाने की कोशिश भी की लेकिन ससुराल वालों का लालच बढ़ता ही गया। पुलिस का कहना है कि 14 अगस्त को मंजू का पति रविंद्र से मोबाइल कॉल पर झगड़ा हुआ था। गुस्से में रविंद्र ने मंजू को धमकाया और घर आकर देख लेने को कहा। रात करीब 8:30 बजे रविंद्र घर आया। तब मंजू बेटा और बेटी के साथ मकान की तीसरी मंजिल की छत पर थी। रविंद्र ने घर आकर मंजू से झगड़ा किया। इसी दौरान मंजू ने बेटी प्रियांशी को गोद में लेकर छत से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। लहूलुहान हालत में पड़ोसियों की मदद से दोनों को मुरलीपुरा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। हालत नाजुक होने पर प्रियांशी को SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने प्रियांशी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें