फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: तय शेड्यूल से 15 दिन पहले चल रहा है मानूसन, अगले 5 दिनों में आंधी-बारिश का चलेगा दौर

Sat, 31 May 2025 08:43 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में अगले 5 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज आंधी और बारिश का दौर चलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई व 1 जून को बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी लेकिन 2 जून से इसमें फिर तेजी आएगी।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून के आगमन से पहले नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि मानूसन के आने की तिथि 20 जून है लेकिन इस बार दक्षिणी तथा पूर्वोत्तर राज्यों में यह समय से पहले आ चुका है। ऐसे में संभावना है कि राजस्थान में भी यह समय से पहले एंट्री करेगा। इसी के चलते प्रदेश में मानूसन से पहले नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी, जयपुर तथा भरतपुर संभाग में कई हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई व 1 जून को प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी। इसके बाद 2 से 4 जून तक प्रदेश में तेज आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन


सोमाली जेट (लो लेवल विंड स्ट्रीम) के प्रभाव से इस बार दक्षिण-पश्चिमी मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान में मानूसन की ऑनसेट तिथि 20 जून निर्धारित की गई थी लेकिन मौजूदा समय में यह अपने तय शेड्यूल से करीब 15 दिन पहले चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, फर्जी तरीके ट्रांसपोर्ट हो रही सुपारी के चार ट्रक जब्त
विज्ञापन


सोमाली जेट क्या है?

ये एक लो लेवल विंड स्ट्रीम है, जिसमें मॉरीशस और मेडागास्कर से निचले स्तर की हवाएं चलती हैं और अपने साथ दक्षिणी-पश्चिमी मानसून को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अब तक मानूसन महाराष्ट्र में मुंबई को क्रॉस कर चुका है। संभावना है कि मई के अंत तक यह मध्य भारत में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


अगले 5 दिनों तक प्रदेश के तापमान में भी गिरावट रहेगी। इस दौरान हीट वेव से भी लोगों को राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान का स्तर 45 डिग्री के नीचे रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 39.8, भीलवाड़ा 39.3, वनस्थली 41.2, अलवर में 35.5, जयपुर में 35.7, पिलानी में 37.2, सीकर 36.2, कोटा में 41.8, बाड़मेर में 41.4, जैसलमेर में 43.6, जोधपुर में 40.4,  चूरू में 39.9 तथा बीकानेर में 42.2 और  गंगानगर में 42.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें