फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: इस बार मानसून लाएगा खुशी! राजस्थान में 110% से ज्यादा बारिश का अनुमान

Thu, 29 May 2025 08:30 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दक्षिण पश्चिमी मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह अपनी सामान्य आने की तारीख से करीब 2 हफ्ते पहले ही पहुंच रहा है। राजस्थान के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने इस बार यहां सामान्य से 110% ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया है।
 
विज्ञापन
राजस्थान में भारी बारिश की उम्मीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इस बार राजस्थान में मानसून की बारिश पिछले साल से भी ज्यादा हो सकती है। यह खबर उन किसानों के लिए अच्छी है, जो खेती के लिए बारिश पर निर्भर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 110% और पश्चिमी राजस्थान में 115% तक ज्यादा बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


साल 2024 में राजस्थान में 662.87 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य बारिश (421.96 मिमी) से लगभग 57% ज्यादा थी। उस साल मानसून ने 25 जून को राज्य में दस्तक दी थी। इस बार मानसून के आने की तारीख 20 जून बताई जा रही है, लेकिन यह अपनी तय तारीख से पहले ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर यही गति बनी रही, तो यह मानसून जून के पहले हफ्ते में ही राजस्थान के करीब पहुंच सकता है।

अच्छी बारिश के लिए यज्ञ और हवन

राजस्थान में लोग बारिश के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। कई मंदिरों में अच्छी बारिश के लिए हवन और यज्ञ किए जा रहे हैं। मंत्रों के साथ इंद्र देव को खुश करने की कोशिश की जा रही है। जयपुर में 11 पंडितों ने बर्फ के ठंडे पानी में बैठकर 'पर्जन्य यज्ञ' किया। संस्कृत में 'पर्जन्य' का मतलब होता है-बारिश। यह यज्ञ नीलकंठ महादेव मंदिर में किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दसवीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, जैसलमेर की भावना ने हासिल किए 99.67 प्रतिशत
विज्ञापन


आज हो सकती है भारी बारिश

राजस्थान के ऊपर इस समय पूर्वी हवाओं का दबाव बन गया है। इसके असर से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर के इलाकों में दोपहर के बाद तेज़ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, उदयपुर और कोटा के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 दिन तक तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। बुधवार को उदयपुर में अच्छी बारिश हुई थी। वहीं, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में तेज गर्मी और उमस बढ़ रही है। इससे वहां लो प्रेशर (कम दबाव) वाला क्षेत्र बन रहा है, जो मानसून के आने का संकेत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें