जयपुर में जन्माष्टमी की रात जहां शहर भक्ति और उत्सव में डूबा हुआ था, वहीं मुहाना थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शनिवार रात करीब 9:30 बजे राजावत फॉर्म हाउस के पीछे सुनसान रोड किनारे मनोज कुमार (33), निवासी मालपुरा गेट का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।