फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: मुहाना में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, 5 किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं; दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू

Tue, 10 Nov 2026 06:01 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के मुहाना इलाके में मंगलवार शाम टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। आग का धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने की कोशिश करते दमकल कर्मी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के मुहाना इलाके में मंगलवार शाम एक टेंट गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसका धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। गोदाम में धुआं उठता देख वहां काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के दौरान कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना भी सामने आई, लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

शाम सवा चार बजे गोदाम से उठने लगा धुआं

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब सवा चार बजे टेंट गोदाम से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया। इसके बाद दमकल और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढें- जयपुर: शहर के अंदर आए बिना पहुंच सकेंगे एक हाईवे से दूसरे पर; जानिए जाम से बचाने के लिए क्या है तैयारी

दीपावली पर जयपुर में आग लगने की 82 घटनाएं

इससे पहले दीपावली के दिन जयपुर में आतिशबाजी के दौरान आग लगने की 82 घटनाएं सामने आई थीं। इनमें सबसे ज्यादा 54 घटनाएं छप्परों में आग लगने की थीं। इसके अलावा 9 गोदाम, 9 दुकानें, 6 मकान, 3 मंदिर और एक वाहन आग की चपेट में आया था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौतम लाल के अनुसार, दीपावली पर अग्निशमन विभाग की टीमें शहरभर में अलर्ट रहीं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और राहत-बचाव कार्य किया गया।

छप्परों में आग की सबसे ज्यादा घटनाएं

दीपावली पर आग लगने के मामलों में छप्परों की संख्या सबसे अधिक रही। शहर में अलग-अलग जगह 54 छप्परों में आग लगी। वहीं दुकानों और गोदामों में आग लगने की 9-9 घटनाएं दर्ज की गईं। इसके अलावा 6 मकानों, 3 मंदिरों और एक वाहन में आग लगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें