फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 42 थानों के SHO बदले, कमिश्नर सचिन मित्तल ने 82 इंस्पेक्टरों के किए तबादले

Thu, 16 Jul 2026 07:30 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने 82 इंस्पेक्टरों के तबादले किए। 42 थानों के SHO बदले, ट्रैफिक शाखा को भी नई टीम मिली।
विज्ञापन
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने अपने कार्यकाल की पहली बड़ी तबादला सूची जारी करते हुए 82 इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण कर दिया। इस फेरबदल में राजधानी के 42 पुलिस थानों के एसएचओ बदले गए, जबकि शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 9 इंस्पेक्टरों की नई तैनाती की गई है। वहीं, 10 इंस्पेक्टरों को पुलिस लाइन भेजा गया है।

कमिश्नर ने पहले से अस्थायी रूप से तैनात कुछ अधिकारियों को स्थायी जिम्मेदारी भी सौंपी है। प्रकाश राम विश्नोई को एसएचओ खोह नागोरियान, रामधन मीणा को एसएचओ बजाज नगर, रतन सिंह को एसएचओ जामडोली, प्रहलाद नारायण को टीआई तथा श्याम सुंदर को एसएचओ लालकोठी के पद पर स्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। मंजू तंवर को मेट्रो थाना प्रभारी बनाया गया है।

यातायात शाखा को नई टीम

राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सुरेश सिंह, दशरथ सिंह, श्रीराम मीणा, अरुण कुमार, राजेन्द्र सिंह शेखावत, भंवर लाल, श्रीपाल सिंह, प्रेमचंद और राकेश यादव को यातायात शाखा में लगाया गया है। इन अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी डीसीपी ट्रैफिक की ओर से सौंपी जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढें- 'राजनीति में प्रतिशोध की भावना बढ़ रही, संवाद का स्तर गिरा रहा है': अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बोलीं वसुंधरा

अपराध शाखा और अन्य इकाइयों में भी बदलाव

तबादला सूची के तहत लखन खटाना को एसओ सीपी, वीरेंद्र सिंह को एसओ डीसीपी क्राइम, श्रीनिवास जांगिड और प्रभु सिंह को अपराध शाखा, सुधीर उपाध्याय को एसओ स्पेशल सीपी, मनफूल सिंह को साइबर थाना, रामेश्वर लाल को एसओ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात), महेन्द्र सिंह को अतिरिक्त डीसीपी क्राइम, भंवर सिंह को सीएसटी, ओमवीर सिंह को आसूचना शाखा तथा भरत लाल को कंट्रोल रूम में लगाया गया है। वहीं इंदु शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, विजय सिंह, बलवीर कस्वां, राजेश शर्मा, मनीष गुप्ता, रूप नारायण, मोतीलाल, मंजू चौधरी और माधो सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।

42 थानों को मिले नए प्रभारी

इस तबादला सूची के साथ ही जयपुर शहर के 42 पुलिस थानों को नए थाना प्रभारी मिले हैं। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें