फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: 'गहलोत राजनीति तो कर सकते हैं, लेकिन रणनीति में फेल', बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़

Sat, 25 Oct 2025 03:24 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Politics: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें जहां-जहां चुनावी प्रबंधन के लिए भेजा, वहां आखिरकार भाजपा को ही लाभ मिला। बिहार में INDIA द्वारा घोषित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बिहार चुनाव और INDIA (विपक्षी गठबंधन) की नीतियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि इंडी गठबंधन का कोई वैचारिक या नीतिगत आधार नहीं है। उनका उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना है, न कि जनता के कल्याण के लिए काम करना। राठौड़ ने आरोप लगाया कि इन दलों के पास विकास, सुशासन और आम जनता के जीवन को सुधारने की कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है। उन्होंने कहा कि जो नेता कल तक एक-दूसरे पर हमलावर थे, वही आज सत्ता की लालसा में एक मंच पर खड़े नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने दावा किया कि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जनविश्वास की राजनीति करती है जबकि इंडी गठबंधन केवल कुर्सी बचाने की राजनीति में विश्वास रखता है। जनता इनकी हकीकत भली-भांति समझ चुकी है और बिहार विधानसभा चुनाव इसका प्रमाण देंगे।

बिहार में INDIA द्वारा घोषित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह केवल लोगों को लुभाने और किसी भी प्रकार से सत्ता हासिल करने की लालसा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन भरोसे के लायक नहीं है और इनकी आंतरिक राजनीति किसी भी समय पलटी मार सकती है। सीटों के बंटवारे को लेकर भी उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रक्रिया में कोई नीति या सिद्धांत नजर नहीं आया, केवल सत्ता की भूख हावी रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: अंता उपचुनावों के लिए दुष्यंत सिंह बने चुनाव प्रभारी, 13 सदस्यीय समिति को मिली जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि गहलोत राजनीति करने में सक्षम हैं, किन्तु रणनीति बनाने में बार-बार असफल साबित हुए हैं। कांग्रेस ने उन्हें जहां-जहां चुनावी प्रबंधन के लिए भेजा, वहां आखिरकार भाजपा को ही लाभ मिला।
विज्ञापन


गुजरात और महाराष्ट्र के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नुकसान और भाजपा को सफलता गहलोत की रणनीतियों का नतीजा रही। अब बिहार में भी ऐसा ही परिणाम देखने को मिलेगा। राठौड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता विकास चाहती है और बिहार में आगामी चुनाव भाजपा के पक्ष में निर्णायक साबित होंगे।

यह भी पढ़ें- बीकानेर महिला जज लूटकांड: कुशाल मेहरा गिरफ्तार, नाबालिग साथी हिरासत में, चोरी की बाइक बनी निर्णायक सबूत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें