फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lunar Eclipse: होली पर आसमान में दिखा ‘ब्लड मून’ का नजारा, राजस्थान के शहरों में दिखा चंद्रग्रहण

Tue, 03 Mar 2026 08:48 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर चंद्रग्रहण की शुरूआत हुई। भारत में यह पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में नहीं है बल्कि चंद्रोदय के समय कुछ मिनटों के लिए आंशिक ‘ग्रस्तोदय’ रूप में नजर आया। राजस्थान के शहरों में भी ये दिखाई दिया। 

विज्ञापन
चंद्र ग्रहण 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्र ग्रहण दोपहर तीन बजकर 20 मिनट से शुरू हुआ ।  यह शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहा । होली के रंगों के बीच इस बार आसमान में भी अद्भुत खगोलीय दृश्य देखने को मिला। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की पूर्ण छाया से गुजरा। भारत में यह चंद्रग्रहण पूर्ण रूप में नजर नहीं आया बल्कि चंद्रोदय के समय आंशिक रूप से कुछ मिनटों के लिए दिखाई दिया। खगोलविदों के अनुसार यह ‘ग्रस्तोदय’ की स्थिति रही,  यानी चंद्रमा उदित होते समय पहले से ही ग्रहण पर था। 

विज्ञापन




राजस्थान के शहरों में इस समय दिखाई दिया ग्रहण 

  •  उदयपुर – शाम 6:38 से 6:43 बजे तक
  •  बीकानेर – शाम 6:38 से 6:47 बजे तक
  •  जैसलमेर – शाम 6:49 से 6:56 बजे तक
  •  गंगानगर – शाम 6:35 से 6:47 बजे तक
  •  हनुमानगढ़ – शाम 6:33 से 6:45 बजे तक
  •  सीकर – शाम 6:30 से 6:40 बजे तक
  •  चूरू – शाम 6:30 से 6:38 बजे तक
  •  दौसा – शाम 6:26 से 6:34 बजे तक
  •  अलवर – शाम 6:25 से 6:34 बजे तक
  •  करौली – शाम 6:23 से 6:31 बजे तक
  •  भरतपुर – शाम 6:21 से 6:30 बजे तक
  •  धौलपुर – शाम 6:20 से 6:28 बजे तक
  •  कोटा – शाम 6:29 से 6:35 बजे तक
  •  चित्तौड़गढ़ – शाम 6:33 से 6:38 बजे तक
  •  अजमेर – शाम 6:33 से 6:41 बजे तक
  • भीलवाड़ा – शाम 6:34 से 6:40 बजे तक
  • जयपुर – शाम 6:28 से 6:36 बजे तक
  • जोधपुर शाम 6:26 से  6: 47 बजे तक

पढ़ें: पश्चिमी राजस्थान तपने लगा: जोधपुर-जैसलमेर समेत कई जिलों में 35 डिग्री के ऊपर पारा, गर्म हवाओं से बेहाल हुआ दिन

 राजस्थान में आंशिक ग्रहण की समाप्ति शाम लगभग 6:47 बजे हुई। ऐसे में अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के अनुसार कुछ मिनटों तक ही यह दृश्य देखाई दिया।  पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा सूर्य की नीली रोशनी के बिखर जाने और लाल प्रकाश के चंद्रमा तक पहुंचने के कारण चंद्रमा ताम्र-लाल रंग में नजर आया। होली के उल्लास के बीच यह खगोलीय संयोग प्रदेशवासियों के लिए उत्साह और जिज्ञासा का विषय रहा 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें