फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Fire: 10 मंजिला अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी भीषण आग, दो परिवारों को हाइड्रोलिक क्रेन से किया रेस्क्यू

Tue, 03 Mar 2026 01:04 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

फ्लैट में आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग के चलते पूरा अपार्टमेंट धुंए के गुब्बार से भर गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल कॉन्स्टेबल ने शीशों को तोड़कर धुएं को निकालकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
महिलाओं को किया गया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह 10 मंजिला अपार्टमेंट के छठे फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची श्याम नगर थाना पुलिस ने रेजिडेंसी गार्ड्स के साथ मिलकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और पूरी बिल्डिंग को खाली कराया। आग श्याम नगर जनपथ स्थित ‘अलौकिक स्वरूप रेजिडेंसी’ के फ्लैट में सुबह करीब 6:30 बजे लगी। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट में करीब 200 लोग रहते हैं। आग लगते ही फ्लैट में रहने वाले कमल अपने परिवार के साथ बाहर निकल आए, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे अपार्टमेंट में धुएं का गुबार फैल गया।
विज्ञापन


आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फ्लैट पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। रेस्क्यू के दौरान धुएं से भरे अपार्टमेंट में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिसकर्मियों ने पांचवीं मंजिल तक पहुंचकर खिड़कियों के शीशे तोड़े, ताकि धुआं बाहर निकल सके। इसके बाद अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर लाया गया।

पढ़ें: ईरान सुप्रीम लीडर की मौत पर जयपुर में शिया समुदाय का प्रदर्शन, काले वस्त्र पहनकर निकाला जुलूस
विज्ञापन
विज्ञापन


छत पर फंसे दो परिवारों को क्रेन से उतारा
आग लगने के दौरान दो परिवारों के आठ सदस्य जान बचाने के लिए लिफ्ट से छत पर पहुंच गए। इसी दौरान आग की वजह से वायरिंग जल गई और लिफ्ट बंद हो गई। नीचे उतरने का रास्ता बंद होने से वे छत पर ही फंस गए। इनमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल थीं, जो चलने-फिरने में असमर्थ थीं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड को बुलाया। क्रेन की मदद से छत पर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें