LPG Crisis: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश में गैस या पेट्रोलियम का कोई संकट नहीं है। कांग्रेस भ्रम फैला रही है। सरकार ने तेल आयात के स्रोत बढ़ाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपूर्ति और कीमतें नियंत्रण में हैं।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने देश में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत में पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर किसी प्रकार का कोई संकट नहीं है और कांग्रेस पार्टी एक निराधार मुद्दे को बड़ा बनाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का गैर-जिम्मेदाराना प्रयास कर रही है।
शनिवार को मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चुनौतियां जरूर उत्पन्न हुई हैं, लेकिन भारत में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों की तुलना में भारत कहीं बेहतर स्थिति में है। पाकिस्तान में लगभग आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है, जबकि बांग्लादेश में सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए अवकाश घोषित करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में जनवरी की तुलना में मार्च में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में लगभग 22 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न तो कीमतों में एक रुपये की बढ़ोतरी हुई और न ही कहीं किसी प्रकार की कमी होने दी गई।
आयात स्रोतों का किया विस्तार
कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती
राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए शेखावत ने कहा कि जोधपुर में प्रदर्शन करने वालों के घर जाकर देखना चाहिए कि क्या वहां लकड़ी या कोयले पर खाना बन रहा है। सबके घरों में गैस जल रही है, इसके बावजूद भ्रम फैलाया जा रहा है।