फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: जयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 56 सिलेंडर और उपकरण जब्त

Tue, 17 Mar 2026 07:39 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

LPG Crisis:जयपुर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच कालाबाजारी बढ़ने लगी है। कई जगह घरेलू एलपीजी सिलेंडर तय कीमत से अधिक दामों पर बेचे जा रहे हैं। शिकायतों के बाद प्रशासन ने अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

विज्ञापन
lpg crisis - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर शहर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर गठित तीन विशेष प्रवर्तन दलों ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर कुल 56 घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर तथा रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं।

विज्ञापन

 जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीमों ने कार्रवाई के दौरान 4 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 4 कांटे और 3 रेगुलेटर (रबर पाइप सहित) भी जब्त किए। संबंधित आरोपियों के खिलाफ पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस की सूचना पर ब्रह्मपुरी क्षेत्र (आमेर रोड) में छापेमारी के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग का मामला सामने आया। यहां से 20 घरेलू सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर और 2 कांटे बरामद किए गए। इसी तरह गोपालपुरा बाईपास स्थित श्याम एवं गोयनका जनरल स्टोर पर कार्रवाई में घरेलू सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग कर कालाबाजारी किए जाने की पुष्टि हुई। यहां से 23 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर और 2 कांटे जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कोविड काल की ऑनलाइन मेडिकल पढ़ाई पर नया नियम, अब करनी होगी ऑफलाइन क्लास

वहीं विष्णु मिष्ठान भंडार के निरीक्षण के दौरान व्यवसायिक गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग का मामला सामने आया। यहां से 13 व्यवसायिक गैस सिलेंडर और 3 रेगुलेटर जब्त किए गए। इसके अलावा विशेष प्रवर्तन दल ने एक गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया और संचालकों को घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करने तथा एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बताया कि शहर में अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ “ऑपरेशन प्रवर्तन-सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर” के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें