फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सुबोध अग्रवाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस, 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में जांच तेज

Thu, 19 Feb 2026 09:24 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल के खिलाफ 900 करोड़ जल जीवन मिशन घोटाले में विदेश भागने की आशंका पर लुकआउट नोटिस जारी हुआ। एसीबी ने नौ अधिकारियों को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर अब जांच तेज की है।

विज्ञापन
पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल के खिलाफ विदेश भागने की आशंका के चलते लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। उनका नाम करीब 900 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन घोटाले में सामने आया था। एंटी करप्शन ब्यूरो ने 17 फरवरी को उनके घर पर तलाशी ली, लेकिन वे वहां नहीं मिले।

विज्ञापन


इसी मामले में पकड़े गए जलदाय विभाग के नौ अधिकारियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां एसीबी कोर्ट ने सभी को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया। एसीबी अब घोटाले से जुड़े अन्य तथ्यों, दस्तावेजों और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ करेगी। एसीबी ने अधिकारियों के लिए पांच दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने तीन दिन की ही अनुमति दी।

पढ़ें: खेत में फसल कटवाते समय रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने बरसाई गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के तहत 17 फरवरी को जयपुर सहित बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली में कुल 15 स्थानों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई जल जीवन मिशन के कार्यों में कथित अनियमितताओं, फर्जी बिलों और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर की गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें